Sale!

Ganga Snaan Karane Chaloge

Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹299.00.

About the product

गंगा स्नान करने चलोगे – 

किसी रचनाकार का व्यक्तित्व किन तत्त्वों से मिलकर बनता है, व्यक्तिगत जीवन में किन संघर्षों से रचनाकार जूझता रहा है, जिनकी प्रत्यक्ष या परोक्ष छवियाँ अथवा उनकी छायाएँ उसकी रचनाओं के प्रिज़्म से छनकर आ रही हैं, शायद उनकी पहचान का एक आसान सुराग मिल सकता है अगर उस रचनाकर के जीवन संघर्षों के साक्षी लोगों का संस्मरण हाथ लग जाये। और सोने पर सुहागा अगर संस्मरणकार स्वयं सतर्क समीक्षक हो तो उसका लिखा भावुकता की गुंजाइश से बरी होगा ही। इस तरह सामाजिक और साहित्यिक व्यक्तित्वों के धारक उस मनुष्य को उसकी प्रस्थापनाओं के परिप्रेक्ष्य में भलीभाँति समझा जा सकता है।

Check delivery options in your location
Shipping to IN change
Store
SKU: 9789357758116 Category:
Guaranteed Safe Checkout
Item will be shipped in 1-3 business days
  Ask a Question

 विश्वनाथ त्रिपाठी (Vishwanath Tripathi)

विश्वनाथ त्रिपाठी

विश्वनाथ त्रिपाठी का जन्म 16 फरवरी, 1931 को उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती (अब सिद्धार्थनगर) के बिस्कोहर गाँव में हुआ। आरम्भिक शिक्षा पहले गाँव में, फिर बलरामपुर कस्बे में। उच्च शिक्षा कानपुर और वाराणसी में। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पी-एच.डी.।

उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘प्रारम्भिक अवधी’, ‘हिन्दी आलोचना’, ‘हिन्दी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास’, ‘लोकवादी तुलसीदास’, ‘मीरा का काव्य’, ‘देश के इस दौर में’ (हरिशंकर परसाई केन्द्रित); ‘पेड़ का हाथ’ (केदारनाथ अग्रवाल केन्द्रित) (इतिहास-आलोचना); ‘जैसा कह सका’ (कविता-संकलन); ‘नंगातलाई का गाँव’, ‘बिसनाथ का बलरामपुर’ (स्मृति-आख्यान); ‘व्योमकेश दरवेश’ (आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का पुण्य स्मरण), ‘गुरुजी की खेती-बारी’ (संस्मरण)। उन्‍होंने आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के साथ अद्दहमाण (अब्दुल रहमान) के अपभ्रंश काव्य ‘सन्देश रासक’ का सम्पादन किया। ‘कविताएँ 1963’, ‘कविताएँ 1964’, ‘कविताएँ 1965’ (तीनों अजित कुमार के साथ), ‘हिन्दी के प्रहरी : रामविलास शर्मा’ (अरुण प्रकाश के साथ) का भी सम्पादन किया।

उन्हें ‘मूर्तिदेवी सम्मान’, ‘व्यास सम्मान’, ‘आकाशदीप सम्मान’, ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’, ‘शलाका सम्मान’, ‘भारत भारती पुरस्कार’, ‘राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान’, ‘राजकमल प्रकाशन सृजनात्मक गद्य सम्मान’, ‘शमशेर सम्मान’, ‘गोकुलचन्द्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार’, ‘डॉ. रामविलास शर्मा सम्मान’, हिन्दी अकादमी के ‘साहित्यकार सम्मान’ आदि से सम्मािनत किया गया है।

सम्पर्क : बी-5, एफ-2, दिलशाद गार्डन, दिल्ली-45

Weight 500 g
Dimensions 15 × 12 × 16 cm

Brand

Vani prakashan

Reviews

There are no reviews yet.

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

No more offers for this product!

General Inquiries

There are no inquiries yet.

You may also like…

Recently viewed products

Scroll to Top