Sale!

(Old Edition) CTET & TET हिंदी भाषा और शिक्षण शास्त्र (वर्ग I-VIII)

Original price was: ₹425.00.Current price is: ₹350.00.

Hindi Edition  by कमल देव वर्मा (Author)

About the product

CTET/TET के नवीनतम पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार की गयी हिंदी भाषा और शिक्षण शास्त्र (वर्ग : I-VIII) नामक इस पुस्तक में संबंधित परीक्षा के प्रश्नों का गहन निरीक्षण कर इनमें महत्वपूर्ण तथ्यों को समाहित करने का प्रयास किया गया है, ताकि संबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को हल करते समय अभ्यर्थियों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस पुस्तक में निहित महत्वपूर्ण तथ्यों को एक अच्छी मार्गदर्शिका की तरह आकार देने हेतु उसे कम शब्दों में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंतिम क्षणों में इसे पढ़ने में कोई परेशानी न हो। इस पुस्तक को तीन भागों में विभाजित किया गया है जहाँ प्रथम भाग में विषयगत शिक्षण शास्त्र की महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी स्थितियां, वहीं दूसरे भाग में हिंदी व्याकरण तथा तीसरे भाग में शब्द बोध व अपठित गद्यांश/पद्यांश समाहित हैं। इसके प्रत्येक अध्याय में पूर्व वर्षों के पूछे गए प्रश्नों के अतिरिक्त मॉडल प्रश्न भी समाहित किये गए हैं, ताकि अभ्यार्थियों को लगे कि पूर्व वर्ष के CTET/TET के प्रश्न एवं हमारे मॉडल प्रश्नों में कोई भिन्नता नहीं है। इस पुस्तक में निहित विषयगत शिक्षण शास्त्र को लिखते समय CBSE एवं NCERT के विषय विशेषज्ञों तथा विद्यालय शिक्षकों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षण शालाओं के प्रशिक्षकों से अध्यापन कला/शिक्षण शास्त्र पर विशेष रूप से राय लेकर उसे अपने शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है, ताकि अभ्यर्थी इस विषयवस्तु को अच्छी तरह समझ कर इसके अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों का सटीक उत्तर बड़ी आसानी से दे सकें।

Store
SKU: 9355324472 Category: Brand:
Guaranteed Safe Checkout
Item will be shipped in 1-3 business days
  Ask a Question

From the Publisher

CTET
edge

Product description

About the Author

कमल देव वर्मा वर्तमान में शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार में स्नातक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे दिल्ली नगर निगम व केन्द्रीय विद्यालय संगठन में भी एक अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें लगभग पंद्रह वर्षों का अनुभव है। सरकारी सेवाओं में अध्यापक बनने से पूर्व ये राजधानी के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान DFFT Institute के लिए हिन्दी भाषा, शैक्षिक मनोविज्ञान, शैक्षणिक अभिरुचि, तर्कशास्त्र, तथा सामान्य अध्ययन आदि विषयों से संबंधित विषय-वस्तु का निर्माण भी कर चुके हैं तथा इनके अध्यापन से भी जुड़े रहे हैं। वर्तमान में ये शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार में स्नातक अध्यापक होने के साथ-साथ, एस.सी.ई.आर.टी., दिल्ली (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, दिल्ली) के अंतर्गत आने वाले शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में हिन्दी भाषा व शिक्षण से संबंधित विषयों पर व्याख्यान भी देते रहते हैं।

Product details

  • Publisher ‏ : ‎ McGraw Hill; Standard Edition (1 June 2023); McGraw Hill Education (India) Private Limited, Candor TechSpace, 8th Floor, Tower No 5, Plot No 2, Block B,Sector 62, Noida, Uttar Pradesh – 201309; 18001035875
  • Language ‏ : ‎ Hindi
  • Paperback ‏ : ‎ 248 pages
  • ISBN-10 ‏ : ‎ 9355324472
  • ISBN-13 ‏ : ‎ 978-9355324474
  • Item Weight ‏ : ‎ 346 g
  • Dimensions ‏ : ‎ 24.1 x 18.8 x 1.5 cm
  • Net Quantity ‏ : ‎ 1 Count
  • Packer ‏ : ‎ McGraw Hill Education (India) Private Limited, Khasra No.: 305 to 311 & 320, NH – 91, Dadri bypass, Vill. Badhpura, Dadri, Dist. Gautam Budh Nagar, UP-203207, India; 18001035875
  • Generic Name ‏ : ‎ book
Weight 346 g
Dimensions 24.4 × 18.8 × 1.5 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

No more offers for this product!

General Inquiries

There are no inquiries yet.

You may also like…

Recently viewed products

Scroll to Top